मैट्रिक इंटर की कॉपी चेकिंग समाप्त – बिहार बोर्ड ने रचा इतिहास | रिजल्ट इस दिन

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, March 10, 2026 7:27 PM

मैट्रिक इंटर की कॉपी चेकिंग समाप्त
Google News
Follow Us

मैट्रिक इंटर की कॉपी चेकिंग समाप्त – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की कॉपी जांच लगभग पूरी हो चुकी है। होली अवकाश के बाद मूल्यांकन कार्य में तेजी आने के कारण अब रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऑफिशल रिपोर्ट के अनुसार इंटरमीडिएट की लगभग 90% कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि मैट्रिक परीक्षा की करीब 60% उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। ऐसे में अब लाखों छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

जिले के 10 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन कार्य जारी है होली अवकाश बाद का मूल्यांकन में तेजी आई है। इससे इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन कार्य समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। हालांकि मैट्रिक मूल्यांकन ने अभी 50 फीसद की दहलीज पार किया है। बोर्ड ने दोनों ही परीक्षाओं के मूल्यांकन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित की है, लेकिन उक्त समय-सीमा में मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य पूरा होना संभव नहीं लग रहा। वैसे इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन निर्धारित अवधि में पूरा हो सकता है। हालांकि मूल्यांकन समय-सीमा विस्तार को लेकर अभी बोर्ड ने कोई सूचना नहीं दी है। गौरतलब हो कि इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन बीते 27 फरवरी से शुरू हुआ था।

जबकि मैट्रिक परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पहली मार्च से शुरू हुआ है। जिले के 6 केंद्रों पर करीब 60 फीसद मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब तक पूरी हो गई है। वहीं चार केंद्रों पर 90 फीसद से अधिक इंटर उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। इस बार जिले में मैट्रिक परीक्षा की कुल 315418 उत्तरपुस्तिकाएं जांच के लिए भेजी गई हैं जिसमें 8 मार्च तक 157011 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच हो चुकी है। वहीं 158407 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शेष थी जिसमें सोमवार को भी मूल्यांकन किया गया है।

वहीं इंटरमीडिएट की कुल 211601 उत्तर पुस्तिकाओं में 8 मार्च तक 180000 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच का काम पूरा हो चुका है। शेष 31601 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 10 मार्च तक पूर्ण होने की संभावना है। बिहार बोर्ड की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा मूल्यांकन कार्य में कुल 2280 परीक्षक लगे हुए हैं। मैट्रिक में कुल 1579 परीक्षकों में 1349 ने ही योगदान किया था। स्थानीय स्तर पर नियुक्ति के बाद कुल 1353 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लगे हैं। वहीं इंटरमीडिएट मूल्यांकन के लिए विषयवार कुल 1035 परीक्षकों की सूची बोर्ड ने जारी की थी। जिसमें 885 ने ही मूल्यांकन केंद्रों पर योगदान दिया था।

स्थानीय स्तर पर नि नियुक्त परीक्षकों को मिलाकर कुल 927 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में संलग्न हैं। बिहार बोर्ड इस बार भी मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम मार्च महीने में घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड ने उसी के अनुसार शेड्यूल भी तैयार किया है और तैयारी भी चल रही हैं। हालांकि रिजल्ट प्रकाशन को लेकर अभी कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। लेकिन विभागीय सूत्रों पर यकीन करें तो चालू माह के तीसरे सप्ताह में इंटरमीडिएट तथा चौथे सप्ताह के अंत तक मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो सकता है।

जिले के कई मूल्यांकन केंद्रों पर बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच की जा रही है। होली अवकाश के बाद मूल्यांकन कार्य तेजी से आगे बढ़ा है।

परीक्षाकुल कॉपीजांच पूरीशेष कॉपी
मैट्रिक 10वीं315418157011158407
इंटरमीडिएट 12वीं21160118000031601

बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार:

  • इंटरमीडिएट रिजल्ट: मार्च 2026 के तीसरे सप्ताह में
  • मैट्रिक रिजल्ट: मार्च 2026 के चौथे सप्ताह के अंत तक

हालांकि अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है।

बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ वर्षों में रिजल्ट जारी होने की तिथि:

वर्षइंटर रिजल्टमैट्रिक रिजल्ट
202525 मार्च29 मार्च
202423 मार्च31 मार्च
202321 मार्च31 मार्च
202216 मार्च31 मार्च

इसी पैटर्न के अनुसार 2026 में भी मार्च महीने में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर BSEB Matric Result 2026 या BSEB Inter Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  4. Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शुरू होंगी।

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर कम आए हैं तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है।

  • उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच की जाती है
  • नंबर बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं

जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाते हैं उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है।

  • परीक्षा आमतौर पर अप्रैल–मई में आयोजित होती है
  • रिजल्ट जून तक जारी कर दिया जाता है

इंटर पास करने के बाद छात्र:

  • स्नातक (Graduation) में नामांकन
  • प्रोफेशनल कोर्स (B.Ed, Engineering, Medical)
  • Competitive Exams

के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मैट्रिक पास छात्र:

  • इंटरमीडिएट (11वीं) में नामांकन
  • ITI / Polytechnic
  • स्किल कोर्स

के लिए आवेदन कर सकते हैं।

रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी दी जाएगी:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • डिवीजन
  • पास / फेल स्टेटस
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

बिहार बोर्ड रचने जा रहा है इतिहास- ऑब्जेक्टिव सब्जेक्टीव कॉपी एक साथ चेक हो रहा है

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment