बिहार बोर्ड मैट्रिक ओरिजिनल मार्कशीट 2026 | ओरिजिनल सर्टिफिकेट मिलना शुरू

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, June 9, 2026 8:15 PM

बिहार बोर्ड मैट्रिक ओरिजिनल मार्कशीट 2026 | ओरिजिनल सर्टिफिकेट मिलना शुरू
Google News
Follow Us

बिहार बोर्ड मैट्रिक ओरिजिनल मार्कशीट 2026- मैट्रिक के 50 हजार छात्र-छात्राओं को अंकपत्र नौ जून से मिलेगा। बिहार बोर्ड अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाणपत्र डीईओ कार्यालय को भेज रहा है। बोर्ड ने डीईओ और हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस बाबत निर्देश जारी किया है। अंकपत्र और औपबंधिक प्रमाणपत्र में किसी भी तरह की त्रुटि रहने पर स्कूल इसे तुरंत वापस करेंगे।

बोर्ड ने कहा है कि सभी हेडमास्टर प्राप्त किए गए अंकपत्र का मिलान कर लेंगे। यदि किसी अन्य स्कूल का अंकपत्र उस पैकेट में पाया जाता है तो उसे तुरंत वापस कर देंगे। अगर किसी स्कूल का अंकपत्र नहीं मिला है तो तुरंत डीईओ को सूचित करेंगे। 24 घंटे के भीतर इसकी सूचना देनी है। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अगर किसी के अंकपत्र में त्रुटिपूर्ण फोटो है तो वैसे अंकपत्र छात्र-छात्राओं को उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

एतद् द्वारा संबंधित छात्र/छात्रा, उनके अभिभावक, विद्यालय के प्रधान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 के अंक पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं क्रॉस लिस्ट / सारणीयन पंजी विद्यालयवार समिति द्वारा प्रतिनियुक्त विशेष दूत के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भेजा जा चुका है।

सभी विद्यालय प्रधान से अनुरोध है कि कंडिका-1 में वर्णित अभिलेख जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से शीघ्र प्राप्त कर अपने विद्यालय के छात्र/छात्राओं को अंक पत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र अविलंब वितरित करेंगे तथा इसकी पावती एवं क्रॉस लिस्ट / सारणीयन पंजी विद्यालय में सुरक्षित संधारित रखेंगे। किसी छात्र/छात्रा का अंक पत्रादि अनुपलब्ध रहने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को सूचित करते हुए इसकी सूचना समिति को भी देंगे, ताकि अंक पत्रादि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विद्यालयों के प्रधान को विशेष रूप से सूचित किया जाता है कि छात्र / छात्राओं को उक्त अंक पत्रादि वितरण करने से पूर्व उसका मिलान विद्यालय में रक्षित अभिलेख से अवश्य कर लें। मिलान करने के दरम्यान यदि किसी छात्र / छात्रा के अंक पत्र में त्रुटिपूर्ण फोटो यथा-किसी दूसरे छात्र-छात्रा / व्यक्ति का फोटो मुद्रित हो अथवा फोटो मुद्रित नहीं हो अथवा अस्पष्ट फोटो मुद्रित हो, तो वैसे अंक पत्र संबंधित छात्र/छात्रा को हस्तगत् नहीं कराया जाय।

ऐसे त्रुटिपूर्ण अंक पत्र संगत साक्ष्य सहित अपने अग्रसारण पत्र के साथ समिति कार्यालय के अकादमिक भवन अवस्थित संबंधित जिला के परीक्षा प्रशाखा (मा०) में दिनांक 20.06.2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना / कराना सुनिश्चित करेंगे, ताकि उसका सुधार करने की कार्रवाई की जा सके। निर्धारित तिथि तक विवरणी जमा नहीं करने की स्थिति में यदि किसी छात्र/छात्रा के अंक पत्र में फोटो संबंधित त्रुटि रह जाती है, तो इस पर विचार नहीं किया जाएगा और इसकी सम्पूर्ण जवाबदेही संबंधित विद्यालय के प्रधान की होगी।

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध है कि समिति के विशेष दूत द्वारा आपूरित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित छात्र/छात्रा का अंक पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र एवं क्रॉस लिस्ट / सारणीयन पंजी का पैकेट / बंडल संबंधित विद्यालय के प्रधान अथवा उनके द्वारा विधिवत् प्राधिकृत प्रतिनिधि को अविलंब प्राप्त कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विद्यालय के प्रधान को अपने स्तर से अनिवार्य रूप से निदेश देंगे कि छात्र/छात्रा को अंक पत्रादि वितरण कराते समय किसी दूसरे विद्यालय के छात्र/छात्रा का अंक पत्रादि उन्हें प्राप्त हो जाय, तो उसे शीघ्र अपने अग्रसारण पत्र के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में वापस करना / कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि संबंधित विद्यालय के प्रधान को प्राप्त कराया जा सके।

मैट्रिक परीक्षा 2026 में सफल विद्यार्थियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण दस्तावेज दिए जाएंगे:

1. Original Marksheet

इसमें विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन एवं अन्य शैक्षणिक विवरण दर्ज होंगे।

2. Provisional Certificate

यह अस्थायी प्रमाण पत्र होता है, जिसका उपयोग इंटरमीडिएट एडमिशन एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों में किया जा सकता है।

3. Migration Certificate (यदि आवश्यक हो)

अन्य बोर्ड या राज्य में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी विद्यालय प्रधानों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

प्रमुख निर्देश

  • अंकपत्र प्राप्त होने के बाद विद्यालय रिकॉर्ड से उसका मिलान किया जाए।
  • यदि किसी छात्र का अंकपत्र नहीं मिला है तो उसकी सूचना तत्काल DEO कार्यालय को दी जाए।
  • किसी अन्य विद्यालय का अंकपत्र मिलने पर उसे तुरंत वापस किया जाए।
  • त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों को छात्रों में वितरित न किया जाए।
  • सभी दस्तावेजों का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करता है तो इसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।

बिहार बोर्ड के नोटिस में फोटो संबंधी त्रुटियों को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी छात्र के अंकपत्र में—

  • किसी दूसरे छात्र की फोटो लगी हो,
  • फोटो स्पष्ट न हो,
  • फोटो प्रिंट न हुई हो,
  • फोटो धुंधली दिखाई दे रही हो,

तो ऐसे अंकपत्र छात्र को नहीं दिए जाएंगे। विद्यालय को ऐसे अंकपत्र संबंधित जिला परीक्षा शाखा में जमा करने होंगे ताकि सुधार की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

बोर्ड ने निर्देश दिया है कि फोटो या अन्य गंभीर त्रुटियों वाले अंकपत्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 जून 2026 तक संबंधित जिला परीक्षा शाखा में जमा करना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित तिथि तक विद्यालय द्वारा जानकारी नहीं दी जाती है, तो बाद में उत्पन्न होने वाली समस्याओं की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।

हालांकि बिहार बोर्ड ने कोई अलग सूची जारी नहीं की है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर विद्यालय जाएं:

  • मैट्रिक एडमिट कार्ड 2026
  • आधार कार्ड
  • स्कूल आईडी कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • रजिस्ट्रेशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (कुछ विद्यालय मांग सकते हैं)

इन दस्तावेजों के आधार पर विद्यालय आपकी पहचान सत्यापित करेगा और अंकपत्र प्रदान करेगा।

बहुत से विद्यार्थी सोचते हैं कि DigiLocker पर उपलब्ध मार्कशीट ही पर्याप्त है। लेकिन वास्तविकता यह है कि Original Marksheet का अपना अलग महत्व है।

इसका उपयोग कहां होगा?

  • इंटरमीडिएट (11वीं) में नामांकन
  • पॉलिटेक्निक एडमिशन
  • ITI Admission
  • Scholarship Verification
  • सरकारी नौकरी आवेदन
  • प्रतियोगी परीक्षाएं
  • दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया

इसलिए Original Marksheet और Certificate को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

  • अंकपत्र प्राप्त करने के बाद तुरंत सभी विवरण जांच लें।
  • नाम, जन्मतिथि और माता-पिता के नाम का मिलान करें।
  • अंक सही दर्ज हैं या नहीं इसकी पुष्टि करें।
  • किसी भी त्रुटि की सूचना तुरंत विद्यालय को दें।
  • अंकपत्र की फोटोकॉपी और स्कैन कॉपी सुरक्षित रखें।
  • DigiLocker में भी दस्तावेज डाउनलोड करके सेव कर लें।
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
ARATTAI CHANNELCLICK HERE
WHATSAPP CHANNELCLICK HERE
TELEGRAM CHANNELJOIN
YOUTUBE CHANNELSUBSCRIBE

2026 में भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरियां: कोर्स और करियर गाइड

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment