महिला रोजगार योजना 2026 | ₹20 हजार खाते में जाना शुरू- जल्दी करें ये काम

By: arcarrierpoint

On: Monday, April 27, 2026 7:23 PM

महिला रोजगार योजना 2026
Google News
Follow Us

महिला रोजगार योजना 2026- अगर आप भी बिहार की महिला हैं और आपने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना / जीविका महिला उद्यमिता योजना के तहत पहली किस्त ₹10,000 प्राप्त की थी, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सरकार द्वारा दूसरी किस्त ₹20,000 महिलाओं के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार मई 2026 से पात्र महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।

जीविका विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा दूसरी किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों का सत्यापन, रोजगार की जानकारी, उपयोगिता प्रमाण पत्र और व्यवसाय योजना की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त देने के लिए 25 अप्रैल को रोजगार की जानकारी इंट्री देने की तिथि निर्धारित की गयी थी. दूसरी किस्त के लिए 20 हजार रुपये देने की यह अंतिम कागजी प्रक्रिया है. इसके बाद चिह्नित महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे. पांच हजार महिलाओं को अपना निवेश कर रोजगार शुरू करना होगा. जीविका के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे दूसरी किस्त की राशि देने के लिए किया गया है.

मई में महिलाओं के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे. इससे पूर्व दूसरी किस्त के लिए इच्छुक महिलाओं को दिये गये 10 हजार रुपये का उपयोगिता प्रमाण पत्र, कैश बुक का संधारण, व्यवसाय योजना का पालन और ऋण समिति की अनुशंसा की कार्यवाही की गयी है. 20 अप्रैल तक लाभार्थियों के दस्तावेज लेकर 22 अप्रैल से आवेदनों को लोन कमेटी की बैठक में स्वीकृति के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की गयी.

यह योजना बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही है। इसे आमतौर पर लोग इन नामों से जानते हैं –

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
  • जीविका महिला उद्यमिता योजना
  • जीविका रोजगार सहायता योजना

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

जानकारी के अनुसार-

  • 20 अप्रैल 2026 तक दस्तावेज जमा करवाए गए
  • 22 अप्रैल 2026 से आवेदन लोन कमेटी में भेजे गए
  • 25 अप्रैल 2026 को रोजगार जानकारी एंट्री की अंतिम तिथि रखी गई
  • मई 2026 में महिलाओं के खाते में ₹20,000 भेजे जाएंगे

दूसरी किस्त उन्हीं महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने—

  • पहली किस्त ₹10,000 का सही उपयोग किया हो
  • उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किया हो
  • कैश बुक तैयार किया हो
  • व्यवसाय शुरू कर दिया हो
  • व्यवसाय योजना का पालन किया हो
  • ऋण समिति से अनुशंसा प्राप्त हो

दूसरी किस्त के लिए ये दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं-

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जीविका समूह आईडी / सदस्यता प्रमाण
  • उपयोगिता प्रमाण पत्र
  • कैश बुक / खर्च का रिकॉर्ड
  • व्यवसाय की फोटो / प्रमाण
  • व्यवसाय योजना कॉपी

जब पहली किस्त ₹10,000 मिलती है, तो महिला को बताना होता है कि पैसा कहाँ खर्च किया गया।

उदाहरण:

  • किराना दुकान शुरू की
  • सिलाई मशीन खरीदी
  • बकरी पालन शुरू किया
  • कॉस्मेटिक दुकान खोली
  • सब्जी / फल व्यवसाय शुरू किया

इसी का प्रमाण उपयोगिता प्रमाण पत्र कहलाता है।

कैश बुक में यह लिखा जाता है

यह रिकॉर्ड देखकर अधिकारी दूसरी किस्त जारी करते हैं।

यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो ये प्रक्रिया अपनाएं—

  • अपने नजदीकी जीविका कार्यालय / प्रखंड कार्यालय जाएं।
  • महिला रोजगार योजना आवेदन फॉर्म लें।
  • फॉर्म में भरें-
  • नाम
  • पता
  • आधार नंबर
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • व्यवसाय का नाम
  • दस्तावेज संलग्न करें।
  • फॉर्म जमा करें और रसीद लें।
  • ऑनलाइन आवेदन है या नहीं?

कई जिलों में यह प्रक्रिया ऑफलाइन चल रही है, जबकि कुछ जगह जीविका पोर्टल पर एंट्री की जा रही है। ऑनलाइन जानकारी के लिए देखें-

  • जीविका कार्यालय
  • पंचायत रोजगार सेवक
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी
  • CSC सेंटर

महिलाएं इस योजना से –

  • सिलाई सेंटर
  • ब्यूटी पार्लर
  • किराना दुकान
  • डेयरी व्यवसाय
  • बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • अगरबत्ती बनाना
  • पापड़ / अचार व्यवसाय
  • ऑनलाइन सामान बेचना

जैसे काम शुरू कर सकती हैं।

अधिकारियों के अनुसार 40 लाख से अधिक महिलाओं का सर्वे दूसरी किस्त के लिए किया गया है। इसमें पात्र महिलाओं को चयनित कर राशि भेजी जाएगी।

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आता है तो-

  1. बैंक जाकर DBT चेक करें
  2. जीविका दीदी / समूह से संपर्क करें
  3. ब्लॉक कार्यालय जाएं
  4. आवेदन की स्थिति पता करें
  5. दस्तावेज में कमी हो तो सुधार करें
  • गलत जानकारी देने पर पैसा रुक सकता है
  • पहली किस्त का उपयोग सही होना जरूरी है
  • मोबाइल नंबर चालू रखें
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

महिला रोजगार योजना में 2 लाख और मिलेगा- जल्दी करें आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment