राज्य के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट - बदं होगें स्कूल कॉलेज
DAILY NEWS

राज्य के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट – बदं होगें स्कूल कॉलेज

राज्य के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट – बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशवासियों को 2 मई तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को छह जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 15 जिलों में लू का ऑरेंज, जबकि चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में गर्म दिन रहने के आसार हैं।

राज्य में दो मई तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भागलपुर व पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे। पटना, वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार व नवादा में लू चली।

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया और भागलपुर जिले के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। सीवान, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही बक्सर, शिवहर, मधेपुरा और सहरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूरा राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आने वाले दिनों में और ज्यादा तापमान बढ़ने की आशंका है। इससे निपटने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत देगा। यह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा। विक्षोभ की मजबूती के चलते अप्रत्यक्ष रूप से बिहार पर भी इसका प्रभाव देखा जा सकता है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 3 मई से हवा के रुख में बदलाव होगा। इसी कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 3 से 5 मई के बीच कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

गर्म शुष्क पछुआ हवा और चिलचिलाती धूप की वजह से पटना समेत पूरे बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में सोमवार को पटना पहली बार लू की चपेट में रहा। रविवार को पटना की रात भी गर्म रही। मौसम के तेवर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को पटना समेत 31 जिलों का अधिकतम पारा 40 से अधिक रहा। साथ ही पटना समेत 14 जिले लू की चपेट में रहे। मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 अप्रैल से लेकर 3 मई तक लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 23 अप्रैल को पटना समेत 22 जिलों का पारा 40 से अधिक दर्ज किया गया था।

पटना का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा। राज्य में सबसे कम अधिकतम पारा किशनगंज में 37 डिग्री और अररिया में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। सूबे में सबसे गर्म शेखपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। भीषण लू चलेगी। 30 अप्रैल को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, खगड़िया और भागलपुर में लू का रेड अलर्ट है। वहीं, 1 मई को पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा और शेखपुरा में लू का रेड अलर्ट है।

क्या है रेड अलर्ट… प्रचंड गर्मी के लिए अलर्ट। दो दिनों से अधिक सीवियर हीट वेव चले। 4 या उससे अधिक दिन तक हीट वेव चले।

आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। इससे बचाव के लिए मेडिकल कॉलेजों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के सभी सिविल सर्जन व चिकित्सा पदाधिकारी को राज्य स्वास्थ्य समिति ने पत्र भेजकर व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा है। इसमें अस्पतालों में दवा, डेडिकेटेड वार्ड, विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पारा चिकित्सक कर्मियों की उपस्थिति और एंबुलेंस सुविधा से लेकर जांच संबंधी सभी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिलाअधिकतम तापमानहीट/सीविवर वेव/हीट वेवसामान्य से अधिक
भागलपुर42.0सीविवर7.7
पूर्णिया41.5सीविवर6.9
पटना41.6हीट वेव4.6
वाल्मिकीनगर42.3हीट वेव4.6
खगड़िया42.1हीट वेव5.8
मुजफ्फरपुर40.4हीट वेव4.7
दरभंगा41.0हीट वेव5.4
सुपौल41.4हीट वेव6.3
मोतिहारी40.8हीट वेव5.8
शेखपुरा44.0हीट वेव6.4
गोपालगंज43.0हीट वेव5.2
बांका42.4हीट वेव5.0
कटिहार40.6हीट वेव5.6
नवादा42.8हीट वेव4.7
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

मैट्रिक इंटर कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2024 – सेंटर पर ये ये लेकर जाना है वरना नहीं दे पायेंगे परीक्षा

Latest Jobs

ADMIT CARD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *