महिला रोजगार योजना का अगला किस्त जारी- यहाँ से करें आवेदन पैसा सिधे खाते में

By: arcarrierpoint

On: Tuesday, March 10, 2026 8:06 AM

महिला रोजगार योजना
Google News
Follow Us

महिला रोजगार योजना का अगला किस्त जारी- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए पाने वाली 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं में से 18 लाख को दो लाख रुपए के अनुदान के तहत दूसरी किस्त भी दी जाएगी। इनके आवेदनों की जांच की जा रही है। रोजगार शुरू करने वाली महिलाओं को ग्रामीण विकास विभाग जल्द आर्थिक सहयोग के लिए राशि जारी करेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रदेश के हर प्रखंड में जीविका हाट लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन हाट में जीविका दीदियों के बनाए उत्पाद को बाजार मिलेगा। जिला स्तर पर लगने वाले सरस मेले में भी दीदियों के उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिला रोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला, संकुल के साथ ग्राम संगठन स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम किए गए, जिसमें जीविका समूह की सदस्य और दूसरी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के हर प्रखंड में जीविका हाट लगाया जाएगा। इन जीविका हाट में जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार मिलेगा, जिससे उन्हें अपने सामान बेचने का अच्छा अवसर मिलेगा। इन हाट में निम्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे:

  • हस्तशिल्प उत्पाद
  • घरेलू खाद्य सामग्री
  • कपड़े और सिलाई उत्पाद
  • सजावटी सामान
  • अन्य ग्रामीण उत्पाद

इससे ग्रामीण महिलाओं को स्थायी आय का स्रोत मिल सकेगा।

पहली किस्त के बाद सहायता राशि इस क्रम में दी जाएगी:

  • दूसरी किस्त: ₹20,000
  • तीसरी किस्त: ₹40,000
  • चौथी किस्त: ₹80,000
  • पांचवीं किस्त: ₹60,000

यानी कुल मिलाकर महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता चरणबद्ध तरीके से मिलेगी, लेकिन हर किस्त से पहले कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी।

दूसरी किस्त पाने के लिए सिर्फ आवेदन करना काफी नहीं होगा। महिलाओं को यह साबित करना होगा कि पहली किस्त का सही उपयोग किया गया है।

जरूरी शर्तें:

  • पहली किस्त की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (Utilization Certificate) देना होगा
  • बुनियादी वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य
  • स्वयं सहायता समूह (SHG) की बैठकों में नियमित उपस्थिति
  • लगातार 3 महीने की नियमित बचत
  • अपना व्यवसाय / उद्यम प्लान तैयार करना
  • ग्राम संगठन से उस योजना की अनुमोदन (Approval)
  • SHG से लिए गए पुराने ऋण का समय पर भुगतान

यह किस्त उन महिलाओं के लिए है, जो अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

शर्तें क्या होंगी?

  • जीविका के माध्यम से उद्यमिता विकास प्रशिक्षण लेना
  • व्यवसाय विस्तार की योजना बनाकर सक्षम प्राधिकारी से स्वीकृति
  • पिछले 6 महीने की नियमित बचत
  • बैंक या डाकघर खाते में 3 महीने की बचत
  • SHG ऋण की समय पर वापसी
  • कम से कम एक अन्य व्यक्ति को रोजगार देना
  • स्वयं का और व्यवसाय से जुड़ी परिसंपत्तियों का बीमा

यह सबसे बड़ी किस्त है, इसलिए इसमें शर्तें भी थोड़ी सख्त रखी गई हैं।

मुख्य शर्तें:

  • पिछले 3 महीने से लगातार लाभ (Profit) हो रहा हो
  • व्यवसाय से परिवार के लिए स्थायी परिसंपत्ति बनाई गई हो
  • बीमा कवरेज चालू स्थिति में हो
  • बैंक / डाकघर खाते में 3 महीने तक हर माह ₹1,000 की बचत

आखिरी किस्त का उद्देश्य है कि महिला का रोजगार स्थायी और मजबूत बन सके।

जरूरी मापदंड:

  • बाजार से प्रभावी जुड़ाव का प्रमाण
  • ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग योजना बनाना
  • संकुल स्तरीय संघ से अनुमोदन
  • उन्नत कौशल प्रशिक्षण पूरा करना
  • सभी वैधानिक अनुपालन (Legal Compliance) पूरे हों
  • औसतन ₹8,000 या उससे अधिक मासिक आय
  • परिसंपत्तियों में कम से कम 50% की वृद्धि
  • नियमित FD या RD बचत
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी)Open Link1 // Open Link2
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

महिला रोजगार योजना में 2 लाख और मिलेगा- जल्दी करें आवेदन

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment