साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा – जिनका भी नहीं आया वो करें बस ये काम – पैसा आपके खाते में

By: arcarrierpoint

On: Saturday, April 11, 2026 7:57 PM

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा
Google News
Follow Us

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा – बिहार सरकार द्वारा छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल योजना, पोशाक योजना और छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है। हर साल लाखों छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में इन योजनाओं का पैसा सीधे DBT के माध्यम से भेजा जाता है। लेकिन कई ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके खाते में अभी तक साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा नहीं आया है। ऐसे छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ जरूरी काम करने के बाद उनका पैसा भी खाते में भेज दिया जाता है।

बिहार के सरकारी स्कूलों में ‘शिक्षा’ से ज्यादा ‘सुविधा’ का बोलबाला दिख रहा है। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के करीब 35% छात्र केवल पोशाक, छात्रवृत्ति और साइकिल जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नामांकन कराते हैं। आलम यह है कि जो बच्चे स्कूल आते भी हैं, उनमें 40% मिड-डे मील करने के बाद घर निकल जाते हैं।

शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद अब तक 20 लाख ऐसे छात्रों के नाम काटे गए हैं, जो ‘दोहरा लाभ’ ले रहे थे। ये छात्र सरकारी स्कूलों में केवल इसलिए नामांकित थे ताकि उन्हें मुफ्त किताब, साइकिल और पोशाक की राशि मिल सके, जबकि असल में वे प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे थे। अब नए सत्र में इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विभाग हर छात्र को ‘अपार आईडी और आधार कार्ड से जोड़ने जा रहा है।

ग्रामीण इलाकों में फसल की बुआई और कटाई के सीजन में स्कूल लगभग खाली हो जाते हैं। 400 छात्रों के नामांकन वाले स्कूलों में उपस्थिति गिरकर 45 से 100 के बीच रह जाती है। कक्षा से गायब रहने का सीधा असर छात्रों के शैक्षणिक स्तर पर पड़ रहा है। ‘असर’ और अन्य संस्थानों के सर्वे बताते हैं कि कक्षा 1 के बच्चों को अक्षर ज्ञान नहीं है, वहीं कक्षा 8 के कई छात्र साधारण जोड़-घटाना और पहाड़ा तक नहीं जानते। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए हम अभिभावकों से सीधा संवाद कर रहे हैं।

सवालः अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर क्या कार्रवाई कर रही है?
जवाबः विभाग ऐसे छात्रों की लिस्ट तैयार कर रहा है जो दाखिले के बाद नहीं आते। शिक्षक उनके माता-पिता से संपर्क कर समस्या जानेंगे और उन्हें स्कूल लाने की कोशिश करेंगे।

सवालः ‘अपार आईडी’ क्या है और यह कैसे काम करेगी?
जवाबः यह छात्रों का ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ है। इसे आधार से लिंक किया जाएगा, जिससे एक छात्र दो स्कूलों में नामांकन नहीं ले सकेगा।

सवालः 20 लाख छात्रों के नाम क्यों काटे गए?
जवाबः जांच में पाया गया कि ये छात्र सरकारी सुविधाओं का लाभ तो ले रहे थे, लेकिन पढ़ने के लिए निजी स्कूलों में जाते थे। यह सीधे तौर पर सरकारी फंड का दुरुपयोग था।

बिहार सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालक / बालिका साइकिल योजना और पोशाक योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए साइकिल खरीदने, पोशाक खरीदने और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य है:

  • स्कूल में नामांकन बढ़ाना
  • छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाना
  • गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए सहायता देना

बिहार सरकार अलग-अलग कक्षा के छात्रों को अलग-अलग राशि देती है।

कक्षा 1 से 5₹600 प्रति वर्ष
कक्षा 6 से 8₹700 प्रति वर्ष
कक्षा 9 से 10₹1000 प्रति वर्ष
कक्षा 9₹3000
कक्षा 1 से 41,200  प्रति वर्ष
कक्षा 5 से 62,400  प्रति वर्ष
कक्षा 7 से 8₹3,600  प्रति वर्ष

यह पैसा सीधे छात्र के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है।

अगर आपके खाते में अभी तक साइकिल या पोशाक का पैसा नहीं आया है, तो नीचे बताए गए काम जरूर करें।

अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो DBT का पैसा नहीं आएगा।

अगर बैंक खाता बंद है या लंबे समय से उपयोग नहीं हुआ है तो पैसा नहीं आएगा।

कई बार स्कूल में गलत बैंक खाता नंबर दर्ज हो जाता है।

अब शिक्षा विभाग सभी छात्रों का डेटा Aadhaar और Apaar ID से लिंक कर रहा है।

अगर ऊपर की सभी जानकारी सही है फिर भी पैसा नहीं आया है तो अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें।

हाल ही में शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

  • लगभग 35% छात्र केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए नामांकन कराते हैं
  • मिड-डे मील के बाद 40% बच्चे स्कूल से चले जाते हैं
  • जांच में 20 लाख छात्रों के नाम काटे गए

जांच में पाया गया कि कई छात्र सरकारी स्कूल में नामांकन कराकर निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, जबकि सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे। अब इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सभी छात्रों को अपार आईडी और आधार से लिंक किया जा रहा है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां Payment Status / Student List का विकल्प चुनें।
  • अपना जिला, स्कूल, कक्षा, चुनें।

अब आपके सामने छात्रवृत्ति भुगतान की पूरी सूची खुल जाएगी।

मेधासॉफ्ट में नाम देखेंCLICK HERE
साइकिल का पैसाCLICK HERE
पोशाक का पैसाCLICK HERE
छात्रवृति का पैसाCLICK HERE
Official websiteCLICK HERE
You tube ChannelSUBSCRIBE
Telegram ChannelJOIN

साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति या मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा जारी- जल्दी देखें

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment