बिहार बोर्ड मैट्रिक इंटर स्क्रुटिनी रिजल्ट 2026- अगर आपने भी Bihar Board Matric (10th) या Inter (12th) Result 2026 में अपने नंबर से संतुष्ट नहीं होकर Scrutiny / स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक और इंटर स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 जल्द जारी किया जा सकता है। जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी की जांच सही तरीके से नहीं हुई है, उनके लिए स्क्रूटनी एक सुनहरा मौका है।
इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि स्क्रूटनी क्या है, नंबर कैसे बढ़ते हैं, कितने बढ़ सकते हैं, रिजल्ट कब आएगा, कैसे चेक करें, आगे क्या प्रक्रिया होगी, और साथ ही बोर्ड द्वारा कॉपियों की दोबारा जांच से जुड़ी नई अपडेट भी देंगे।
मैट्रिक की कॉपियों की स्क्रूटनी शुरू, इंटर की 27 अप्रैल से
मैट्रिक की कॉपियों की स्क्रूटनी जिले में शुक्रवार से शुरू हो गई। जिले में छह केंद्रों पर 27 अप्रैल से पहले इसे खत्म कर लेना है। इंटर की कॉपियों की स्क्रूटनी 27 अप्रैल से शुरू होगी। जिले में किसी केंद्र पर 300 तो कहीं 500 की संख्या में कॉपियां भेजी गई है।
बोर्ड ने निर्देश दिया है कि यदि अंदर के पृष्ठों के अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो उसमें सुधार किया जाएगा। दिए गए अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई प्रश्न या खण्ड अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत रह सकते हैं।
किसी भी स्थिति में मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा। पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रति उत्तरपुस्तिका पारिश्रमिक का दर वही होगा, जो मूल्यांकन के लिए स्वीकृत है। बारकोडेड उत्तरपुस्तिकाओं का समय पर मूल्यांकन कार्य करने के लिए परीक्षक के लिए निर्धारित शैक्षणिक कार्यानुभव एक वर्ष छः माह को शिथिल करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त शिक्षकों को संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सह-परीक्षक के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
मुख्य मुख्य परीक्षा परीक्षा की को कॉपी जांचने वाले नहीं करेंगे स्क्रूटनी
मुख्य परीक्षा में मूल्यांकन केन्द्र पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिन सह-परीक्षक-प्रधान परीक्षक द्वारा किया गया है, उनसे पुनरीक्षण का कार्य किसी भी परिस्थिति में नहीं कराया जाएगा। उत्तरपुस्तिकाओं के पुनरीक्षण के बाद कुल प्राप्तांक की प्रविष्टि की जाएगी। मूल्यांकन केन्द्र निदेशक पुनरीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित करेंगे कि उत्तरपुस्तिकाओं के पुनरीक्षण के बाद इस मार्क्स फ्वॉयल मैं प्राप्तांक की प्रविष्टि करते समय यह आश्वस्त हो लेंगे कि उत्तरपुस्तिका पर अंकित विषय (विषय कोड), बैग नं., बारकोड एवं मार्क्स फ्वॉयल पर अंकित बैग नंबर बारकोड नं. एवं विषय (विषय कोड) एक समान हैं।
स्क्रूटनी क्या है?
स्क्रूटनी का मतलब होता है उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच (Re-checking)। इसमें आपकी कॉपी को फिर से देखा जाता है और यह जांचा जाता है कि:
- किसी प्रश्न के अंक छूट तो नहीं गए
- कुल नंबर जोड़ने में गलती तो नहीं हुई
- किसी पेज का मूल्यांकन छूट तो नहीं गया
- मार्कशीट में अंक चढ़ाने में कोई त्रुटि तो नहीं हुई
अगर इनमें से कोई गलती मिलती है, तो छात्र के नंबर बढ़ा दिए जाते हैं।
बिहार बोर्ड ने स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू कर दी
मिली जानकारी के अनुसार, मैट्रिक की कॉपियों की स्क्रूटनी शुरू हो चुकी है और इंटर की कॉपियों की स्क्रूटनी 27 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी। बोर्ड ने जिले में 6 स्क्रूटनी केंद्र बनाए हैं जहाँ कॉपियाँ भेजी गई हैं।
स्क्रूटनी केंद्रों पर जांच व्यवस्था
- किसी केंद्र पर 300 कॉपियाँ
- किसी केंद्र पर 500 कॉपियों की जांच
- अनुभवी शिक्षकों द्वारा कॉपी की दोबारा जांच
मुख्य परीक्षा की कॉपी जांचने वाले शिक्षक स्क्रूटनी नहीं करेंगे
बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि जिस शिक्षक ने मुख्य परीक्षा में आपकी कॉपी जांची है, वही शिक्षक स्क्रूटनी में कॉपी नहीं जांचेंगे। इससे छात्रों को निष्पक्ष मूल्यांकन मिलेगा। स्क्रूटनी के दौरान इन बातों की जांच होगी:
- प्रश्नवार अंक सही हैं या नहीं
- कुल अंक सही जोड़े गए हैं या नहीं
- विषय कोड / रोल नंबर / बारकोड सही है या नहीं
- कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं छूटा
स्क्रूटनी में कितने नंबर बढ़ सकते हैं?
यह पूरी तरह आपकी कॉपी में हुई गलती पर निर्भर करता है। कुछ छात्रों के:
- 1 से 5 नंबर बढ़ जाते हैं
- कुछ के 10 से 20 नंबर तक भी बढ़ जाते हैं
- कई बार नंबर घट भी सकते हैं
- और कुछ छात्रों के नंबर जैसे के तैसे रहते हैं
इसलिए स्क्रूटनी आवेदन सोच-समझकर करना चाहिए।
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट 2026 कब आएगा?
बिहार बोर्ड स्क्रूटनी रिजल्ट मई 2026 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर सकता है।
| परीक्षा | संभावित स्क्रूटनी रिजल्ट तिथि |
|---|---|
| मैट्रिक | मई 2026 पहला सप्ताह |
| इंटर | मई 2026 दूसरा सप्ताह |
हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख कभी भी जारी की जा सकती है।
स्क्रूटनी रिजल्ट कैसे चेक करें?
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं scrutinyss.biharboardonline.com
- “Matric / Inter Scrutiny Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Roll Code, Roll Number, जन्म तिथि / पासवर्ड, भरें।
- Submit पर क्लिक करें।
- अब आपका नया रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्क्रूटनी रिजल्ट आने के बाद क्या होगा?
अगर आपके नंबर बढ़ते हैं तो:
- नई मार्कशीट जारी होगी
- मेरिट / डिवीजन बदल सकता है
- फेल से पास हो सकते हैं
- बेहतर कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है
अगर नंबर नहीं बढ़ते हैं पुराना रिजल्ट ही मान्य रहेगा।
स्क्रूटनी के बाद अगली प्रक्रिया क्या है?
स्क्रूटनी रिजल्ट के बाद बोर्ड ये प्रक्रिया शुरू करेगा:
1) Compartment / Special Exam Form
जो छात्र एक या दो विषय में फेल हैं, उनके लिए कम्पार्टमेंटल / विशेष परीक्षा का फॉर्म निकलेगा।
2) Original Marksheet वितरण
स्कूल / कॉलेज में नई मार्कशीट भेजी जाएगी।
3) Admission Process
- 10वीं पास छात्र → 11वीं में नामांकन
- 12वीं पास छात्र → Graduation / कॉलेज एडमिशन
किन छात्रों को स्क्रूटनी जरूर करानी चाहिए थी?
अगर आपके साथ इनमें से कोई बात हुई है:
- उम्मीद से बहुत कम नंबर
- किसी विषय में फेल
- 1st Division से कुछ नंबर कम
- टॉपर बनने से थोड़े नंबर कम
- किसी एक विषय में बहुत कम अंक
तो स्क्रूटनी कराना सही फैसला था।
IMPORTANT LINKS
| मैट्रिक स्क्रूटिनी रिजल्ट | CLICK HERE |
| इंटर स्क्रूटिनी रिजल्ट | CLICK HERE |
| ARATTAI CHANNEL | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| OFFICIAL UPDATE | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOUTUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
मैट्रिक कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2026 – एडमिट कार्ड करें डाउनलोड


























